Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

बहरामपुर, मालदा दक्षिण में कांग्रेस का क्या होगा, अधीर रंजन की बढ़ सकती है मुश्किलें

ऐसे में कांग्रेस के लिए इस बार इस सीट को बचा पाना भी बहुत कठिन लग रहा है; और टीएमसी ने ज्यादा जोर लगाया तो कमल खिलना असंभव भी नहीं है

24 Jan 2024

बहरामपुर, मालदा दक्षिण में कांग्रेस का क्या होगा, अधीर रंजन की बढ़ सकती है मुश्किलें

कोलकाता। टीएमसी ने एकला चलो का ऐलान करके कांग्रेस की दबाव वाली राजनीति की लुटिया डुबो देने वाला दांव चल दिया है। कांग्रेस के पास अभी बंगाल में दो लोकसभा सीटें हैं- बहरामपुर और मालदा दक्षिण। लेकिन, इस बार उसके लिए ये सीटें जीतना आसान नहीं रहने वाला है। इन दोनों सीटों का सियासी समीकरण कांग्रेस पार्टी के लिए इस बार बिना टीएमसी के समर्थन से मुश्किलें खड़ी कर सकता है। कांग्रेस और लेफ्ट ने गठबंधन भी कर लिया तो इससे इन दोनों ही सीटों पर कांग्रेस को कुछ खास फायदा होगा, इसकी संभावना नहीं के बराबर है। पहले बहरामपुर लोकसभा सीट की बात कर लेते हैं।

मुर्शिदाबाद जिले की बहरामपुर लोकसभा सीट से अभी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और लोकसभा में पार्टी के नेता अधीर रंजन चौधरी सांसद हैं। करीब 66' मुस्लिम वोटर वाले इस चुनाव क्षेत्र से चौधरी 1999 से लगातार जीतते आ रहे हैं। शायद यही वजह है कि हाल ही में उन्होंने ममता बनर्जी की बढ़ती नाराजगी की खबरों को लेकर कहा था, मुझे परवाह नहीं है। हमारे नेताओं ने इस मुद्दे पर बात की है। मैं चुनाव लड़कर और जीतकर यहां तक पहुंचा हूं। मैं जानता हूं कि कैसे लडऩा है और कैसे जीतना है। इसकी वजह तब शायद ये रही हो कि 2019 में भी अधीर रंजन को यहां 45.43' वोट मिले थे। वहीं तृणमूल कांग्रेस को 39.23', बीजेपी को 10.99' और आरएसपी को 1.03' वोट आए थे। लेकिन, 2021 के विधानसभा चुनावों में बहरामपुर का सियासी गणित पूरी तरह से बदल गया। अब यहां कांग्रेस के लिए समीकरण बिगड़ चुके हैं। क्योंकि, इस लोकसभा सीट में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से पिछली बार 6 टीएमसी ने जीत ली थी और 1 पर बीजेपी ने कब्जा किया था। जबकि कांग्रेस के हाथ खाली रह गए थे।

मुर्शिदाबाद में लोकसभा की कुल तीन सीटें हैं- जंगीपुर, मुर्शिदाबाद और बहरामपुर। इनमें से पहली दोनों सीटें तृणमूल के पास हैं। जानकारी के मुताबिक हाल ही में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बंद कमरे में हुई एक बैठक में पार्टी नेताओं को आदेश दिया था कि वह इस बार चौधरी की सीट भी हर हाल में जीतना चाहती हैं। वहीं मालदा दक्षिण लोकसभा सीट से कांग्रेस के अबू हसीम खान चौधरी सांसद हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री को पिछली बार इस सीट पर सिर्फ 34.71' वोट मिले थे।

जबकि, सत्ताधारी टीएमसी के उम्मीदवार ने भी 27.45' वोट जुटा लिया था। लेकिन, 60' मुस्लिम बहुल सीट पर भी बीजेपी की श्रीरूपा मित्रा चौधरी मुस्लिम प्रत्याशी से महज करीब 8 हजार वोटों से ही हारी थीं। उन्हें 34.07' वोट मिले थे। यहां लेफ्ट उम्मीदवार का कोई रोल नजर नहीं आया। ऐसे में कांग्रेस के लिए इस बार इस सीट को बचा पाना भी बहुत कठिन लग रहा है; और टीएमसी ने ज्यादा जोर लगाया तो 'कमलÓ खिलना असंभव भी नहीं है। मतलब, अगर कांग्रेस को ममता बंगाल में ये दोनों सीटें भी देने को राजी हो जातीं तो फायदा शायद कांग्रेस को ही मिल सकता था। 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News